27 अप्रैल को टोंक में भाजपा कार्यालय उद्घाटन व बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे कार्यालय का उद्घाटन

टोंक (सच्चा सागर)।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की 27 अप्रैल को प्रस्तावित टोंक यात्रा को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय टोंक में जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री मितिलेश गौत्तम ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जुटें कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री मितिलेश गौत्तम ने कहा कि प्रस्तावित उद्घाटन समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन, एक विचार और समर्पित कार्यकर्ता की ताकत से हर स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई दिशा देने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

टोंक के लिए गौरव का विषय : जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार राजस्थान आ रहे हैं और उनका पहला कार्यक्रम टोंक में आयोजित होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा कार्यालय उद्घाटन समारोह और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, संतकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, प्रधान काबरा, राजेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल, नीलिमा आमेरा, प्रवक्ता रत्तीराम पहाडिय़ा, रामावतार धाभाई, दशरथ राजावत, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री शंभू शर्मा, आरव सिसोदिया, हेमंत सैनी, बलवंत मराठा, गणेश शर्मा, सुनील जैन, राजकुमार मीणा, मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान, धोलू गुर्जर, भगवान सैनी, विष्णु चांवला, सुनील भारत, महावीर पालीवाल, विनोद माहुर, नारायण धाकड़, ममता साहू, नितिन जैन, पुरुषोत्तम शर्मा, हंसराज धाकड़, विजय खुरेड़ी, जगदीश साहू, रामकल्याण चौधरी, राजेंद्र विजय, उज्जवल गौत्तम, महावीर गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने