टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के भूडा बालाजी मंदिर परिसर में मई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले श्रीराम जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तथा श्रीराम महायज्ञ के लिए पोस्टर विमोचन करते हुए कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सोमवार को भूड़ा बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज का दर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर बताया कि अखिल भारतीय चतु संप्रदाय अध्यक्ष हनुमान दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले आगामी श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा श्रीराम महायज्ञ का पोस्टर विमोचन किया गया। मंत्री चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता जानकी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कस्बा सहित आस-पास क्षेत्र के सबसे बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान होने श्रीराम महायज्ञ का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर श्रीराम महायज्ञ समिति अध्यक्ष संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ मोदी एवं समिति के सभी पदाधिकारी, सनातन धर्म प्रेमी बंधु भक्तगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है एवं सभी को श्रीराम महायज्ञ मैं तन मन धन का सहयोग करने की अपील की गई है।