अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


बनेठा (सच्चा सागर)।
जिले में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में तथा उनियारा वृताधिकारी (सीओ) आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में बनेठा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भागीरथ सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में वाहन में अवैध बजरी भरी पाई गई। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और मौके से आरोपी विनोद उर्फ जीतू पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध खनन और परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन व बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने