चाकसू (सच्चा सागर)। स्टेट बैंक, मैन मार्केट चाकसू शाखा में छोटे मूल्य वर्ग के नए नोटों एवं सिक्कों के वितरण एवं विनिमय मेले का आयोजन किया। शाखा प्रबंधक भूरसिंह मीणा ने बताया कि मेले में 10, 20, 50 और 100 रुपये के नए नोट व सिक्के ग्राहकों को उपलब्ध करवाये गये। भारी संख्या में लोगों ने इस मेले में नए नोट एवं सिक्के प्राप्त किए। शादियों का सीजन होने के कारण नए नोट पाने के लिए बैंक परिसर में ग्राहकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने पुराने एवं कटे-फटे नोटों को बदलने और छोटे नोटों व सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से उत्साहित नजर आए। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के क्रम में ‘स्वच्छ नोट नीति’ को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया गया है।