मालपुरा (सच्चा सागर)। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि वीर कुमार जैन पुत्र कमल कुमार जैन (बघेरा वाले) निवासी मालपुरा ने सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर से सिक्योरिटी मैनेजमेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। यह स्वर्ण पदक उन्हें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर वासुदेव देवनानी (राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष) एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. आलोक त्रिपाठी भी मंच पर उपस्थित रहे। वीर कुमार जैन की यह सफलता उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज और मालपुरा क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।