मालपुरा (सच्चा सागर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टोरडी पर छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई, जिससे भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाव संभव हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। इस पहल के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चिकित्सा स्टाफ ने पूरी सावधानी और व्यवस्थाओं के साथ वैक्सीनेशन प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। इस दौरान डॉ. अश्वनी कुमार व एएनएम कमला जांगिड़, नर्सिंग ऑफिसर अनुसूईया दधीच सहित क्षेत्र की आशाऐ और स्कूल की छात्राये उपस्थित रही।