बनेठा थाना पुलिस की अनूठी पहल


 मेस कर्मचारी की बच्चियों की शादी में भरा मायरा, 75211 हजार नगद और कपड़े

- राजेश सैन

बनेठा (सच्चा सागर)। बनेठा कस्बे के प्रजापत मोहल्ले में हुई शादी में यह अनूठा नजारा दिखाई दिया। बनेठा पुलिस थाने के मैस लांगरी भेरू लाल प्रजापत बनेठा निवासी भैरू लाल की बेटी नेहा एवं पूजा की शादी के दौरान रविवार दोपहर को चाक भात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेस लांगरी भेरू लाल प्रजापत ने थाने के स्टाफ सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया था। भैरू लाल प्रजापत के व्यवहार के चलते थाना प्रभारी भागीरथ सिंह सहित स्टाफ सदस्यों ने भेरू लाल की मदद करने का विचार किया। मदद करने का यह छोटा सा विचार देखते ही देखते कार्यक्रम भात भरने तक पहुंच गया। थाने में कार्यरत थाना प्रभारी भागीरथ सिंह एवं सभी कांस्टेबल भात की तैयारी में जुट गए। दोपहर में समय आया जब थाने का पूरा स्टाफ गाडियों में सवार होकर मेस लांगरी भेरू लाल के घर पर डीजे के साथ भात लेकर पहुंचे। पुलिस टीम के भात भरने की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग भी इस अनूठी पहल को देखने के लिए पहुंच गए। महिलाओं के मंगल गीतों के साथ साथ पुलिस जवानों ने भात की रस्म अदा की। भैरू लाल की पत्नी सीमा देवी ने बहन बनकर सभी पुलिस के जवानों को तिलक लगाया तथा मिठाई खिलाकर अपने घर पर स्वागत किया। पुलिस थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने सीमा देवी को बहन बनाकर चुनडी ओढ़ाई तो उसके आंखों से खुशी के आंसु छलक पड़े। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस के इस नवाचार का तालियां बजाकर स्वागत किया।  

कौन-कौन थें उपस्थित 

बनेठा थाना प्रभारी भागीरथ सिंह, एएसआई भवानी शंकर, हैड कांस्टेबल दयाराम चौधरी, हेड कांस्टेबल राजेश, हैड अशोक, हेड कास्टेबल शैतान, मुकेश, कुलदीप, दिनेश, राकेश, चेतन, पुलिस कर्मी सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने