- सलीम खान
उनियारा (स‘चा सागर)। खण्ड़ेलवाल सरावगी समाज की जिला कार्यकारिणी के विस्तार में अलीगढ़ के समाजसेवी अजय जैन गोधा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष और टोड़ारायसिंह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सन्त कुमार जैन कासलीवाल ने की है। अजय जैन गोधा के समाज का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर समाज में हर्ष की लहर है। सरावगी समाज के संरक्षक एडवोकेट बाबूलाल कासलीवाल, प्रेमचंद जैन, उनियारा शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र पाटोदी, अलीगढ़ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष अनिल लुहाडिय़ा, सरावगी समाज उनियारा उपखण्ड़ अध्यक्ष दिनेश पाटोदी सहित अलीगढ़, उनियारा, बनेठा व आस-पास के समाजबंधुओं व मित्रों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
