निक्षय पोर्टल पर फेस आभा आईडी और जाति अपडेट जरूरी


देवली (सच्चा सागर)।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में टीबी उन्मूलन और मौसमी बीमारियों पर चर्चा की गई। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपजिला अस्पताल देवली डॉ. रविराज सिंह और बीपीएम रणजीत सिंह भी मौजूद थे। डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल के निर्देशानुसार 70 उच्च जोखिम वाले गांवों की स्क्रीनिंग प्राथमिकता से की जाएगी। डॉ. लोधी ने निर्देश दिए कि निक्षय पोर्टल पर प्रत्येक मरीज की जाति, बैंक खाता, लोकेशन और फेस आभा आईडी तत्काल अपडेट करें, बिना फेस आभा आईडी के मरीजों को पोषण सहायता राशि नहीं मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने टीबी केयर, संपर्क ट्रैकिंग और निक्षय मित्र जैसे घटकों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों और भीषण गर्मी में लू (तापघात) से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।                            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने