दत्तवास (सच्चा सागर)। दत्तवास पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर खनन व भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चेजा पत्थर से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हीरालाल वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान दत्तवास में रामदेव जी के मंदिर के सामने से अवैध चैजा पत्थरों से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक हंसराज गुर्जर पुत्र किशनलाल निवासी सैदरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। कार्यवाही के दौरान थानाधिकारी हीरालाल सहित पुलिस उपनिरीक्षक मोहनलाल, हैड कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल शिवजीप्रसाद, हरिशंकर व चालक कांस्टेबल रमेश शामिल रहे।