श्रीराम दाधीच को मानद डॉक्टरेट अवार्ड : ज्योतिष और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान


मालपुरा (सच्चा सागर)।
छोटे शहर से बड़ी पहचान बनाने की मिसाल पेश करते हुए मालपुरा के युवा श्रीराम दाधीच को ‘अचीवर अवॉर्ड काउंसिल’ द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें ज्योतिष एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 अप्रैल को प्रदान किया गया। भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत इस संस्था द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड उन व्यक्तियों को मिलता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रभावशाली भूमिका निभाई है । श्रीराम दाधीच लंबे समय से लोगों को ज्योतिषीय मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उनके कार्यों ने कई लोगों के जीवन को दिशा देने का काम किया है।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने