आरएफबीडीपी योजनांतर्गत पीएमश्री विद्यालय टोरडी को मिले भौतिक संसाधन


मालपुरा (सच्चा सागर)।
पीएमश्री राउमावि टोरडी में कार्यरत शंकर दयाल शर्मा व्याख्याता हिंदी के प्रयासों से वन विभाग की आरएफबीडीपी योजना अंतर्गत विद्यालय में एक कंप्यूटर, प्रिंटर, एक वाटर कूलर, एक इनवर्टर, अलमारियां, कुर्सियां, फर्श दरिया, चार ग्रीन बोर्ड, 90 विद्यार्थियों की बैठने के लिए टेबल कुर्सियां आदि सामान विद्यालय विकास के लिए प्रधानाचार्य रामदेव जाट को भेंट किए। इसके साथ ही प्रधानाचार्य रामदेव जाट ने बताया कि हमारे विद्यालय में इन संसाधनों के अलावा प्रत्येक कक्षा कमरों में सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर, सौर ऊर्जा सिस्टम, इनवर्टर, कंप्यूटर, सुसज्जित बाल वाटिका आदि कई  संसाधन मौजूद है। विद्यालय विकास के लिए प्रधानाचार्य रामदेव जाट व व्याख्याता शंकर दयाल शर्मा के प्रयासों की ग्रामीणों ने भी सराहना की।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने