निवाई (सच्चा सागर)। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान के अंतर्गत गुंसी से लुहारा जाने वाले सडक़ मार्ग से अतिक्रमण हटवाया गया। जिससे राहगीरों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहायक अभियंता राज शेखर ने बताया कि तीन किलोमीटर लंबे गुंसी-लुहारा सडक़ मार्ग पर कई जगह विलायती बबूल की टहनियां सडक़ मार्ग पर फैल रही थी। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। फुटपाथ भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। कई जगहों पर ग्रामीणों ने रेवडिय़ां डालकर सडक़ मार्ग को सिकुड़ा दिया था। ऐसी जगहों पर हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। इन्हीं समस्या के निराकरण के लिए शनिवार व रविवार को अभियान चलाकर जेसीबी की सहायता से सडक़ मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया और फुटपाथ में बने गड्ढों में मिट्टी डालकर सुरक्षित आवागमन की बाधा दूर की। उन्होंने बताया कि गुंसी के पास हेडपंप के पानी की निकासी के लिए नाली खोदकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता शुभम जैन एवं जमादार गंगासहाय मीणा सहित कई ग्रामीण व कर्मचारी मौजूद थे।