टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य भगवान सहाय मीणा की अध्यक्षता में एसडीएमसी सदस्यों की बैठक आयोजित कर जर्जर और जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवन को जमींदोज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में बताया गया कि विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण तथा जर्जर होने से सुरक्षित नहीं माना गया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी और निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर से अनुमति मिलने के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक टोंक के आदेश के अनुसार जिला निष्पादन समिति में निर्णय लिया गया है पीएमश्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने से भवन सुरक्षित नहीं है। इस लिए भवन को जन हित में जमींदोज किया जाना आवश्यक है। आदेश पर उच्च अधिकारियों और एसडीएमसी सदस्यों ने विचार विमर्श और चर्चा करने के पश्चात भवन को जमींदोज करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही एसडीएमसी के पास तकनीकी विशेषज्ञ नहीं होने से सक्षम एजेंसी को कार्य सौंपने का प्रस्ताव लिया। बैठक में निलामी राशि विद्यालय कोष में जमा कराने तथा कक्षा 1 से 5 तक सामुदायिक भवन ब्रह्माणी माता मंदिर में तथा उच्च कक्षाएं विद्यालय में संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं नकारा सामान की निलामी लगाने का प्रस्ताव लिया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि पदम चंद जैन, उमाशंकर तिवाड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि बनवारी पंचोली, व्याख्याता प्रदीप कुमार टांडी, सीता जांगिड़, शिवालिका सिंह, ज्योति पाटीदार, शारीरिक शिक्षक रामधन चौधरी, सांवरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।