संकीर्ण सीसी रोड बनी परेशानी, खंभों से भरी ट्रॉली नाली में गिरी


चार घंटे तक बाधित रहा आवागमन, ग्रामीणों ने नालियों की मरम्मत की उठाई मांग

- भगवान गौतम

रानोली (सच्चा सागर)। नवरंगपुरा रोड़ गुर्जरों के मोहल्ले में गुरुवार सुबह करीब 1 बजे एक खम्भे भरी टेक्ट्रर ट्रोली पीपलू की ओर से आ रही थी। इस दौरान नवरंगपुरा की ओर से आ रही एक तुडी से भरी ट्रोली आ गई। सीसी रोड पर जगह कम होने एवं तुडी से भरी टेक्ट्रर ट्रोली को अधिक जगह की आवश्यकता के चलते खम्भे से भरीं ट्रोली नाली में उतर गई। नाली में उतरी ट्रोली में बजन ज्यादा होने एवं नाली व सडक़ के बीच गेप होने से ट्रोली नाली में गिर गई। जिससे नाली टूट गई। साथ ही करीब 4घंटे तक लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल उठानी पड़ी। सुरेश कुमार आचार्य जयसिंह राजाराम हनुमान सुनिल कुमार आचार्य ने बताया की तीन वर्ष पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग ने रानोली से नवरंगपुरा सडक़ का निर्माण गांव में मय सीसी रोड मय नालियों के निर्माण करवाया था। सडक़ निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था की सीसी रोड की चौड़ाई बढ़ा कर निर्माण करें, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नही सुनीं और सीसी रोड का निर्माण कम चौड़ाई कर साथ नालियों के निर्माण में अनियमितता बरतें हुए नालियों के बीच  कच्चा गेप छोड़ दिया। जिससे भारी वाहन साईड देने के दौरान नालियों में गीर जाते है ओर नालियों टूट जाती है। तीन वर्ष में करीब 100 मीटर नालियों टूट गई है। टूटी नालियों में गंदा पानी जमा रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सीसी रोड पर कच्चे गेप को भरने एवं टूटी नालियों की मरम्मत गारंटी अवधि में करवाने की माग कही बार लिखीं मौखिक रूप से की गई, लेकिन विभाग ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे समस्या बढ़ रही है। साथ ही बारिश के दौरान पानी निकासी नहीं होने और भारी वाहनों के फंसने की घटनाएं बढ़ जाती है।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने