टोंक (सच्चा सागर)। सआदत अस्पताल टोंक का सोमवार को नव-नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक सालोदिया ने निरीक्षण किया, जिन्होंने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाए जाने के निर्देश संबंधित कर्मचारी को दिए। सआदत अस्पताल टोंक के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक सालोदिया ने मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। जिस दौरान उप-नियंत्रक डॉ. चेतन जैन एवं डॉ. संदीप राजोतिया भी साथ थे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक सालोदिया ने वार्ड में गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखे ठीक करने, कूलर एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित कर्मचारी को देते हुए कहा कि गर्मी के सीजन में मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए जल्दी ही सभी व्यवस्थाओं का माकूल इंतजाम किया जाए। उन्होंने सर्जिकल एवं मेडिकल वार्ड के बीच बने गार्डन का भी निरीक्षण किया, जिन्होंने गार्डन की साफ -सफाई के साथ ही मरीजों को खुली हवा मिले, इसके लिए वहीं बेचों की व्यवस्था किए जाने के साथ ही ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर को शुरू किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डायलिसिस रूम का भी निरीक्षण किया, साथ प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। वहीं जांच के लिए सैंपल लिए जाने वाले पुराने लेब का भी निरीक्षण किया, जिस दौरान उन्होंने सआदत अस्पताल टोंक में बढ़ते मरीजों की तादात को ध्यान में रखते हुए सैंपल संग्रहण केंद्र की विंडो की संख्या बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह सआदत अस्पताल टोंक में गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के वार्डो में संबंधित पेचवर्क को प्राथमिकता से कराया जाएं, ताकि सआदत अस्पताल में मरीजों तथा उनके परिजनों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं उठानी पड़े। साथ ही हाल ही में नव-नियुक्त पीएमओ का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. प्रतीक सालोदिया ने य सआदत अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने के संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएमओ डॉ. प्रतीक सालोदिया ने सआदत अस्पताल एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े सभी वार्ड प्रभारियों की बैठक ली, जिन्होंने वार्डो की सफाई सहित कूलर, पंखों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी को जल्दी ही दुरुस्त कराया जाएं, ताकि गर्मी में मरीजों एवं उनके परिजनों को कोई दिक्कत नहीं हो। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक सत्यनारायण शर्मा, त्रिलोक वर्मा, रामराज वर्मा, अब्दुल हमीद, मनोज मीना, हरिवंश बैरवा, महेश कर्णावत, केयरटेकर सिराज अख्तर, मुकेश शर्मा, जितेंद्र जोशी एवं पीडब्ल्यूडी ठेकेदार सहित वार्ड प्रभारी भी मौजूद थे।