टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत और जिला प्रभारी रामअवतार शर्मा तथा जिला अध्यक्ष हाजी अब्दुल खालिक की अभिषंशा से मालपुरा-टोड़ारायसिंह विधानसभा अध्यक्ष दुर्गा लाल मीणा ने विधानसभा कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवीन कार्यकारिणी में रामनिवास सैनी प्रथम चांदसेन, अब्दुल मिर्जा मालपुरा, नन्द लाल सैनी मालपुरा, जितेंद्र सिंह पथराज टोड़ारायसिंह, नरेंद्र महावर टोड़ारायसिंह को उपाध्यक्ष, रामस्वरूप सैनी चांदसेन को संगठन महासचिव, विकास सैनी चांदसेन को प्रवक्ता, गजेन्द्र मीणा चांदसेन को मीडिया प्रभारी, रामजीलाल टेलर नगर आवडा, बंशीलाल गुर्जर बोटूंदा, बन्ना लाल बासनवाल चांदसेन, गोविंद नारायण चतुर्वेदी चांदसेन को महासचिव, रामनिवास द्वितीय चांदसेन, रामप्रसाद मीणा लावा, कन्हैयालाल बैरवा मेंहरु खेड़ा, नन्द किशोर कुमावत पचेवर, रामलाल सैनी चांदसेन, कालूराम सैनी पटेल चांदसेन को सचिव, राहुल बडोलिया लावा, किशोर कुमार धानका चांदसेन, हनुमान खाती चांदसेन, गणेश सुवाल चांदसेन, राजेश चंदेल चांदसेन को संयुक्त सचिव, राकेश बैरवा लावा को कोषाध्यक्ष तथा रोडू लाल सैनी चांदसेन को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
कांग्रेस सेवादल की मालपुरा-टोड़ारायसिंह विधानसभा कार्यकारिणी घोषित
0