विकसित राजस्थान-2047 लक्ष्य को लेकर नवगठित वार्डों में हुई वार्ड सभाएं


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड विकसित अभियान योजना के अंतर्गत नवगठित वार्ड बस्सी, बगड़ी, नयाबास गांगोलाव तथा खाल का ढ़ावा में वार्ड सभा का आयोजन किया। जिसमें विकसित राजस्थान 2047 लक्ष्य के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों को विकसित बनाने के लिए वार्ड सभा में विकसित सुझाव ग्रामवासी से लिया गया। विकास कार्यों की योजना तैयार की गई। इस दौरान वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका, वार्ड संबंधित स्कूल तथा गणमान्य लोगों की ओर से सुझाव लिया गया। वार्ड सभा के आयोजन में नगर पालिका कार्मिक कनिष्ठ सहायक सत्यनारायण मीना, प्रीतम दास सिंधी, स्वास्थ निरीक्षक सिकंदर, दिलखुश मार्शल फायरमैन, किशोर कुमार ने वार्ड सभा का आयोजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड योजना के अंतर्गत केरली, गणेशगंज में वार्ड सभा का आयोजन किया जिसमे विकसित राजस्थान बनाने के लिए वार्ड सभा में विकसित सुझाव ग्रामवासी से लिया गया इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतरा गुर्जर, कनिष्क सहायक सत्यनारायण मीना, प्रीतम दास सिंधी, स्वास्थ निरीक्षक सिकंदर, दिलखुश मार्शल फायरमैन ने वार्ड सभा आयोजित की।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने