जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित


देवली (सच्चा सागर)।
स्थानीय महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अध्यक्ष संजय जैन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में महावीर प्रसाद गोधा, पद्मचन्द अजमेरा, पदमकुमार पाटनी और निहालचन्द सेठी को संरक्षक मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार डॉ. विमल कुमार जैन और महावीर कुमार बाकलीवाल (चांदली) को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। शांतिलाल सोनी (अमरवासी) को मंत्री, गोविन्द कुमार बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार (पचेवर) को धर्मशाला प्रभारी तथा अंकित गोधा (डाबर) को मीडिया एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए राजेन्द्र कुमार लुहाडिय़ा (मेहरुं) को मन्दिर व्यवस्था प्रभारी, कमल पाटनी को सांस्कृतिक मंत्री, नन्दलाल जैन (डाबर) को सन्मति पाठशाला प्रभारी तथा जम्बु कुमार बिलाला को मुनि सेवा समिति प्रभारी बनाया गया है। जबकि बोर्ड में राजकुमार कोठारी, मनोहरलाल बिलाला, भीमराज जैन, महावीर प्रसाद अजमेरा (साण्डला), रविन्द्र कुमार पाटनी, प्रकाशचन्द सोनी (एडवोकेट), महेन्द्र अजमेरा, अशोक सोनी (कासीर), धनराज और जितेंद्र अजमेरा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं मुनि सेवा समिति में ओमप्रकाश शाह, जिनेन्द्र बिलाला, योगेन्द्र सेठी, संदीप अजमेरा, नरेन्द्र बडज़ात्या, कमल बिलाला, विशाल गोधा, नितिन अजमेरा, संजय सेठी एवं अध्यक्ष नवयुवक मण्डल को मनोनीत किया गया है।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने