निवाई (सच्चा सागर)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में टोंक की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। निवाई थाना क्षेत्र के निर्माण नगर विस्तार में दबिश देकर पुलिस ने लाखों रुपये का क्रिकेट सट्टा पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव और निवाई डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने देर रात निवाई शहर के गंगा-जमुना गार्डन के पीछे स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहाँ राजस्थान बनाम पंजाब आईपीएल मैच पर बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से निर्माण नगर निवासी नितिन जैन (40 वर्ष), पुत्र पदमचंद जैन को रंगे हाथों सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 9,000 रू. की नगद राशि, लाखों के हिसाब की डायरियां बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नितिन जैन अपने घर से ही आईपीएल मैच पर कई लाइनें संचालित कर रहा था और लाखों का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निवाई थाने में मामला दर्ज कर गहनता से अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस सफल कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल शिवपाल, रुकमकेश, राधामोहन, राधाकिशन, राजेश कुमार और निवाई थाना पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।