भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, बच्चों को मिलेगा शीतल पेयजल


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के गांव कुहाड़ा बुजुर्ग के राजकीय उच्च माध्यमिक में भामाशाह ने भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर भेंट किए हैं। प्रभारी मनीष चौधरी ने बताया कि भामाशाह गांव उनियारा खुर्द निवासी रामस्वरूप दाधीच के सुपुत्र गणेश नारायण दाधीच निदेशक (पशु चिकित्सा) कोटा तथा प्रतिभा त्रिपाठी (बीईईओ कोटा प्रथम) के द्वारा विद्यालय में ठंडे पानी पीने के लिए वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया। जिसे बच्चे गर्मी के दिनों ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर संस्था प्रधान कैलाश जांगिड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में भौतिक सुविधाएं आमजन और भामाशाह के सहयोग से ही उपलब्ध हो सकती है। उन्होंने ऐसे ही अन्य भामाशाह को प्रेरित करते हुए विद्यालय में योगदान करने का आह्वान किया। जिसे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा रहे। इस दौरान  व्याख्याता सुभाष चन्द्र, शिक्षक शिवराज खानपुरिया, शंकर लाल कुमावत, इंद्रपाल चौधरी, राजेश बड़वा, इंद्रजीत चौधरी, श्रवण सिंह, सांवर लाल जाट, जन्मजेय झीबा, लाला राम बैरवा, विजेंद्र जाट, मनीष चौधरी आदि उपस्थित रहे।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने