अंकित सैनी ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र के गांव कुहाड़ा बुजुर्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कला संकाय के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। यह जानकारी मनीष कुमार चौधरी ने दी। इस मौके पर संस्था प्रधान कैलाश जांगिड़ ने प्रतिभाओं का तिलक ओर साफा बंधवा कर मिठाई खिला शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य जांगिड़ ने विद्यालय से टॉपर रहें छात्र अंकित कुमार सैनी ने 94.20 प्रतिशत बना के अपने विद्यालय गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। अंकित कुमार सैनी अब भविष्य में सिविल परीक्षा की तैयारी करेगा। दूसरा स्थान रही कल्पना चौधरी ने 93.60 प्रतिशत तीसरे स्थान आँचल सैनी ने 92.40 प्रतिशत चौथे स्थान सुमन दरोगा 92.20 प्रतिशत ओर पांचे स्थान पर रहे राकेश जाट 91.80 प्रतिशत सभी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पहली बार विद्यालय से 90 प्रतिशत से अधिक 7 विद्यार्थियों ने बनाई। पहली बार 13 बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस दौरान व्याख्याता सुभाष चंद्र, शिवराज खानापूरिया, शंकर लाल कुमावत, इंद्र पाल चौधरी, ललित परेवा, शंकर लाल बैरवा, श्रवण सिंह, राजेश बड़वा, इन्द्रजीत चौधरी, जन्मजये झिबा, सांवर लाल जाट, लालाराम बैरवा, रामराज मीणा, नरेद्र सिंह गहलोत, ग्रामवासी जगदीश घटाला, समरथ सिंह पंवार, सोभाग सैनी, नानू लाल नैन, मुकेश माली, रामसिंह जाट, कंवर पाल दरोगा, प्रताप जाट, महावीर सैन, भागचंद दरोगा, शिवराज जाट, हंसराज बैरवा, कानाराम बैरवा, भागचंद भदाला, रामलाल जाट आदि उपस्थित रहें।
