विश्व पुस्तक दिवस पर छात्राओं को पुस्तकों का महत्व बताया


 पहेलियों के माध्यम से बढ़ाई जिज्ञासा

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर साहित्य मंच टोड़ारायसिंह की ओर से कस्बे की पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली विद्यार्थियों से पुस्तक दिवस की महत्ता से अवगत कराया गया। पुस्तकें मानव की सच्ची मित्र होती है। जो हमें सही राह दिखाती है। इस डिजिटल युग में भी किताबों का महत्व कम नहीं हुआ है। कार्यक्रम के दौरान विलुप्त होती पहेलियां पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं से पहेलियां पूछ कर सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पेन देकर पुरस्कृत किया गया। पहेलियां बच्चों की मानसिकता को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में सोचने समझने की क्षमता का विकास होता है। पुस्तक से मानसिक विकास और शांति मिलती है। इस मौके पर पारस चन्द जैन, शिक्षाविद् एवं साहित्यकार देवली, टोंक द्वारा संपादित पुस्तक, पहेलियां ही पहेलियां सहित अन्य साहित्यिक पुस्तकों के अध्ययन करने से बच्चों में जिज्ञासा पैदा करेंगी तथा संस्कार विकसित होते है।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने