देवली (सच्चा सागर)। टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवली थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मुण्ड और थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कल्पना कॉलेज रोड पर पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास प्लास्टिक की थैलियों और छोटी पुडिय़ों में रखा 298 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार साहू पुत्र चौथमल साहू के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 13, तेली मोहल्ला देवली का निवासी है। आरोपी गन्ने का जूस और तिल के तेल का व्यापार करता है। पुलिस ने बताया कि वह पुडिय़ा बनाकर गांजा बेच रहा था।