देवली के अर्णव लंदन में सिटी यूनिवर्सिटी में बने प्रेसिडेंट


देवली (सच्चा सागर)।
शहर के मूल के निवासी और वर्तमान में लंदन में रह रहे प्रणव अग्रवाल के पुत्र अर्णव अग्रवाल ने लंदन की प्रतिष्ठित ‘सिटी यूनिवर्सिटी’ के छात्र संघ चुनावों में जीत हासिल की है। बिजनेस मैनेजमेंट विद मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे अर्णव ने अपनी प्रतिभा के दम पर विदेशी धरती पर अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की है। विश्वविद्यालय में 9 मार्च से 23 मार्च तक चली लंबी चुनाव प्रक्रिया के बाद एक अप्रैल को घोषित हुए परिणामों में अर्णव को विजेता घोषित किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में करीब 30 हजार छात्र अध्ययनरत हैं, जिनके बीच अपनी पहचान बनाना और विश्वास जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। अर्णव की इस जीत की जानकारी उनके चाचा राघव ने साझा की। अर्णव शहर के किस टॉकीज के समीप निवासी दिवंगत जय दयाल गुप्ता के पौत्र हैं।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने