अक्षय तृतीया पर डिग्गीपुरी में गूंजे ‘कल्याण धणी’ के जयकारे

 

धवल वस्त्रों में सजे श्री कल्याण  

मालपुरा (सच्चा सागर)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को डिग्गीपुरी धाम स्थित श्री कल्याण जी महाराज के मंदिर में विशेष महा आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ से गूंज उठा और चारों ओर ‘कल्याण धणी’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने भगवान के दिव्य दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। महा आरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया से ऋतु परिवर्तन के साथ ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। इसी परंपरा के तहत कल्याण जी महाराज को सफेद पोशाक धारण करवाई गई। यह पवित्र पोशाक शरद पूर्णिमा तक भगवान को अर्पित रहती है। इस शुभ अवसर पर भगवान को विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग भी अर्पित किया गया, जिसमें ककड़ी, खरबूजा और चने की दाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजन के दौरान भक्तों में गहरा उत्साह देखने को मिला और पूरे धाम में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने