जब मुद्दों पर जवाब नहीं होता, तब शब्दों का स्तर गिराया जाता है : अवधेश शर्मा


भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंक जताया विरोध

मालपुरा (सच्चा सागर)। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को मालपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मालपुरा डाक बंगले से जुलूस के रूप में व्यास सर्किल तक पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए राधामोहन अग्रवाल का पुतला दहन किया गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी  के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर अवधेश शर्मा ने कहा कि जब जनहित के मुद्दों पर जवाब नहीं होता, तब नेताओं की भाषा का स्तर गिर जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेसजन अपमानजनक टिप्पणियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और सम्मानजनक राजनीति की अपेक्षा रखते हैं। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि इस तरह की अभद्र बयानबाजी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने