अवैध बजरी परिवहन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही   

रानोली (सच्चा सागर)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पीपलू डिप्टी रामावतार के निर्देशानुसार झिराना थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी भरकर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया। चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। चालक वाहन मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। वही शांति भंग के आरोप में कमलेश पुत्र रामनिवास निवासी किशनपुरा, बसंतीलाल पुत्र रघुनाथ निवासी सदमपुरा को गिरफ्तार किया। शराब पीकर वाहन चलाने पर बनवारी लाल पुत्र राम कल्याण निवासी ढाणी गुजरान, रामनारायण पुत्र घासीलाल निवासी लावा, सरपंच कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा निवासी सदमपुरा, बंसीलाल शर्मा पुत्र हनुमान प्रसाद शर्मा निवासी हिंगोटिया, रामलाल मीणा पुत्र सुखलाल मीना निवासी डूंगरी कला थाना को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। पांच मोटरसाइकिल जप्त की। वही एक माह से फरार अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र कानाराम जाती माली निवासी नानेर को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है। टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल, कैलाश भंडारी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, राकेश, मुकेश, चालक सत्येन्द्र, शामिल थे। थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ कार्यवाही जारी है।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने