27 अप्रैल के सम्मेलन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
निवाई (सच्चा सागर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 27 अप्रैल को टोंक में आयोजित होने वाले भव्य जिला कार्यालय उद्घाटन एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को निवाई शहर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और शहर कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के एवं यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रस्तावित यात्रा को लेकर जनसहभागिता पर जोर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा जिला मंत्री एवं शहर प्रभारी नीलिमा सिंह अमेरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन संगठन की शक्ति दिखाने का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि निवाई शहर से प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता टोंक पहुँचें, इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर ‘अधिकतम जनसहभागिता’ सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में शहर महामंत्री वंशप्रदीप पारीक, उपाध्यक्ष किशन चौधरी व शंकर पडियार, शहर मंत्री जीतेन्द्र विजय, रामकेश मीणा, शंकर सैनी, रामविलास बलाई उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद बाबू लाल सैनी, नरेश कसाना, सुरेश राजवंशी, जगदीश बैरवा, अविनाश पारीक, राकेश खारोल, बूथ अध्यक्ष कालू सिन्धी, घनश्याम सैनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने टोंक के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
