जलदाय विभाग की कार्यवाही, 9 अवैध बूस्टर व 14 अवैध कनेक्शन काटे




- भगवान गौतम

पीपलू (सच्चा सागर)। गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में जलदाय विभाग द्वारा अवैध जल कनेक्शनों ओर बूस्टरो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की। जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता तारा स्वामी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को कम पानी मिलने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। जांच में सामने है कि अवैध बूस्टर लगाकर पानी का भंडारण कर रहे हैं। इसी के तहत विभाग ने कार्यवाही करते हुए 9 अवैध बूस्टर ओर 2 जरनेटर सेट जब्त किए हैं। कार्यवाही से अंतिम छोर तक रहने वाले उपभोक्ताओं को अब पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। कार्यवाही के दौरान संदेडा में 14 अवैध कनेक्शन काटे, सहायक अभियंता तारा स्वामी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के मियांरामपुरा की ढ़ाणी में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत के बाद जांच की गई। जांच में संदेडा में 14 अवैध नल कनेक्शन पाएं गए। जिन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया गया। विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि भविष्य में अवैध कनेक्शन या बूस्टर लगाएं जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सहायक अभियंता तारा स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध कनेक्शन या बूस्टर लग रहे हैं तो विभाग को जानकारी देवे तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने