माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 65 जोड़े बने हमसफर



- विशाल सैनी

टोंक (सच्चा सागर)। तुम्बीपुरा में तूम्बेश्वर महादेव मंदिर समीप सोलंकी फार्म हाउस में माली समाज का 28वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन में समाज के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नवनियुक्त आरएएस अधिकारी मनीषा कुमारी सैनी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के ऐसे आयोजनों की सराहना की। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ साथ उद्योग जगत में भी आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने सामाजिक संगठनों को मजबूत करने, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने जैसे विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में समाज के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। सम्मेलन में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।         

रात्रि में आयोजित हुई विशाल भजन संध्या 

माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन, सदर टोंक के तत्वावधान में तुम्बीपुरा में एक शाम माली समाज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार को मोदी की चौकी रोड, तुम्बीपुरा में रात्रि 9 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक कमलेश सैनी टोंक एवं बाबू बागवान टोंक रोशन अजमेरा डबल रंगीला आदि कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिस पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।    

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं

टोंक मुख्यालय पर सदर माली समाज संस्थान द्वारा आयोजित 28वें फूल माली आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के भजन संध्या कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता सम्मिलित हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को सुखी दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलनों की सफलता की कामना करते हुए समाज में एकता एवं सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया।      

65 जोड़ों को प्रमाण-पत्र भेंट किए

अविनाश गहलोत फाउंडेशन टोंक द्वारा 28वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में जानकी नवमी के अवसर पर डॉ. अविनाश गहलोत की सद्प्रेरणा से फाउंडेशन सचिव रामनिवास भाटी के निर्देशन में फाउंडेशन टीम ने विवाह सम्मेलन में 65 वर-वधुओं को समाज की ओर से जारी प्रमाण-पत्र सप्रेम भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस उपलक्ष्य में फाउंडेशन के जिला प्रभारी कमलेश सैनी उर्फ ठाकर सोलंकी, रामप्रसाद सोलंकी, देवेन्द्र सैनी, राजू बाजरिया, मंगल हलवाई, भागचंद सैनी, निर्मल सोलंकी, लालचंद बागड़ी, ओमप्रकाश सैनी, अभिशेष, कमलेश हलवाई, हेमराज सैनी, महेश तंवर सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर रमेश बागड़ी ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सीताराम मारोठिया, बिशन सैनी, कमलेश सिंगोदिया, रमेश गढ़वाल, छोटु लाल गोला, शंकर दुवारिया, पीरू पटेल, रमेश कोटवाल, बबलू टेंकर, भगवान सैनी, रामावतार टांक, रामधन मारोठिया, समीर सैनी, अचलेश सैनी, कालू बागड़ी, मुकेश सैनी, भंवर चादमावाले, सुरज खुवाडिया, मोती राजदार, हिरालाल सैनी, लालचंद बढिवाल, पप्पू अजमेरा, पीरु लाल सैनी, लखन सांखला, सीताराम टांक, पांचू लाल सैनी, अजय सांखला एवं विशाल सैनी सहित अन्य समाजजन भी उपस्थित रहे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने