दमकल ने 3 घंटे में पाया काबू
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के गांव बासेड़ा में अज्ञात कारणों से खेत पर आग लगने से करीब 5 ट्रोली जलाऊ लकड़ी जल कर राख हो गई। सूचना पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मी राजेन्द्र सिंह और फायरमैन जोरावर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव बासेड़ा में खेत की मेड़ पर आग लगी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे और तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि बासेड़ा के समीप नानूराम चौधरी पुत्र रामकरण चौधरी के खेत की मेड़ पर अज्ञात कारण से लगी आग जिसमें पास रखी पांच टोली लकडिय़ां व बबूल जलकर राख हो गई। फायर वाहन चालक राजेन्द्र सिंह फायरमैन जोरावर सिंह ने तीन घंटे की मस्कत से आग पर काबू पाया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन तेज हवा और भीषण गर्मी के चलते आग बढ़ती गई। मौके पर प्रशासनिक कार्मिक पहुंचे।
