टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को कस्बे में गौ सम्मान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर निष्काम गौ सेवा तंत्र एवं चिकित्सालय के गोसेवकों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रैली निकाली गई। रैली और जूलुस आम सागर से शुरू होकर अस्पताल, ब्रह्म अखाड़ा, चतरी पोल दरवाजा, चारभुजानाथ मंदिर, माणक चौक, बत्तीसी बाजार, कटला चोराहा, आजाद मार्केट, विनायक मार्केट, स्टेट बैंक चोराहा, शाहपुरा बालाजी मंदिर, पीपली चोराहा होते हुए केकड़ी रोड़ स्थित तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। जिसमें सैकड़ों गौभक्तों ने अनुशासित रूप से भाग लिया। इस दौरान गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करो, गौमाता के जयकारों से सम्पूर्ण कस्बा गूंज उठा। रैली में युवा, बच्चे बुजुर्ग सभी हाथों में गौमाता वध रोको, गौमाता राष्ट्र माता घोषित करो जैसे लिखें नारों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान संत श्री 1008 हनुमान दास महाराज, बालयोगी तुलसी दास महाराज, महामंडलेश्वर भगवान दास महाराज सहित अन्य संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के माध्यम से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की मांग उठाई गई। विशेष बात यह रही कि टोड़ारायसिंह में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें 18 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर शामिल थे।