निवाई (सच्चा सागर)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रही एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा निवाई बाईपास पर झिलाई रोड पुलिया के पास हुआ। चलती वैन में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि वैन में सवार बैंक कर्मी और सुरक्षाकर्मी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे जनहानि टल गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी घासीराम मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि वैन के भीतर करीब 5 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद थी, जिसे एचडीएफसी बैंक मैनेजर की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हाईवे पर जलती वैन को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।