चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया, 4 बीघा जमीन को कराया मुक्त


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड की ग्राम पंचायत मुण्डिया कलां में तहसीलदार राहुल पारीक के निर्देश पर राजस्व टीम ने गौशाला और चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुम्हार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने चरागाह भूमि में करीब 4 बीघा भूमि पर गत दो दिन पहले जेसीबी मशीन से खाई खोद कर दीवार खड़ी कर दी। मौके पर पहुंचकर अतिक्रमियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, लेकिन नहीं हटाने पर तहसीलदार टोड़ारायसिंह को रिपोर्ट दी। तहसीलदार राहुल पारीक ने गिरदावर भांवता महेश कुमार जैन की अगुवाई में राजस्व टीम गठित कर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सोमवार को मौके पर राजस्व टीम और पंचायत प्रशासन पहुंचे और जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि से अतिक्रमण हटा खोदी गई खाई और दीवार को जमींदोज किया। मौके पर पंचनामा तैयार कर पंचायत प्रशासन को सुपुर्द किया। इस मौके पर प्रशासक नोरती सैनी, वीडीओ मुकेश कुम्हार, कनिष्ठ लिपिक, गिरदावर भांवता महेश कुमार जैन, सत्यनारायण चौधरी, पटवारी ममता चौधरी, अनिल वर्मा, प्रतिनिधि कालूराम सैनी सहित ग्रामीण मौजूद रहें।                                         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने