मालपुरा (सच्चा सागर)। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को मालपुरा शहर मण्डल एवं लांबाहरिसिंह क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मालपुरा शहर मण्डल में भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष जिनेन्द्र मेन्दवास्या के नेतृत्व में पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार जैन, मण्डल प्रभारी राजेन्द्र कोठ्यारी, नोरत बिलवाल, अनिल सैन, नजरूदीन देशवाली, एडवोकेट शशि जैन, रमाकांत पटेल, महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा, मनीष जैन टोरडी, मीडिया संयोजक सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रसार का संकल्प लिया। वहीं लांबाहरिसिंह में सीताराम जी मंदिर स्थित कार्यालय पर भी स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यहां पार्टी ध्वज फहराने के साथ आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि भाजपा देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल उद्देश्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर जगदीश प्रसाद शर्मा, हनुमान प्रसाद तिवारी, सरपट सोनी, विजय गौतम, रामप्रसाद सोनी, रमेश चंद्र साहु, बोदु लाल वर्मा, दिनेश लेपा, गौरव सोनी, पुखराज माहेश्वरी, रामसिंह अकोदिया, सुखलाल प्रजापत, राजेश नायक, विवेक साहु, विनोद पालीवाल, कैलाश चौधरी, प्रदीप वर्मा, कमल प्रजापत (दिल्ली) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।