लांबाहरिसिंह से चार धाम यात्रा के लिए 30 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना


लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे से कामदगिरि तीर्थ यात्रा सेवा संघ के तत्वाधान में गुरुवार को 30 श्रद्धालुओं का जत्था चार धाम एवं प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए 13 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्था श्री बालाबेरी बालाजी पुजारी कमल पाराशर ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर से निकला। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने श्री बाला बेरी बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर परिजनों ने यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना की। यात्रा मुख्य संचालक लादु लाल वैष्णव ने बताया कि यह दल श्रद्धा और सेवा भावना से रवाना हुआ है।13 दिन की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। जत्थे में व्यवस्थापक रामबाबू वैष्णव, भरत शर्मा, राधा मोहन लड्ढा सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं। जत्था रवाना होते समय ग्रामीणों और परिजनों ने पुष्प वर्षा की।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने