गौ सम्मान आह्वान अभियान : 27 अप्रैल को दस्तक


सांसद और विधायक का मिला समर्थन

देवली (सच्चा सागर)। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए आगामी 27 अप्रैल को पूरे भारत में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत हुंकार भरी जाएगी।  गोसेवा परमेश्वर खटीक ने बताया कि इस विशाल अभियान के अंतर्गत देश की प्रत्येक तहसील और उपखंड मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मुहिम को राजनीतिक और आध्यात्मिक जगत का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने भी इस अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। वहीं देश के कोने-कोने से साधु-संतों और गौ सेवकों ने एकजुट होकर इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प ले रहे हैं।  

सांवरिया सेठ गौशाला परिवार ने की भागीदारी की अपील

गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान को गति देने के लिए सांवरिया सेठ गौशाला देवली भी तैयार है। गौशाला परिवार ने देवली शहर व आस-पास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन से पुरजोर अपील की है कि आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘गौ माता सम्मान अभियान’ में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता के लिए देश में सशक्त कानून बनवाना और उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ का गौरवशाली दर्जा दिलाना है। यह जानकारी विकास ग्वाला ने दी।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने