लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। मंगलवार शाम करीब 6 बजे इंदोली मोड़ के पास एक गंभीर सडक़ हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर चालक की लापरवाही के चलते कार सवार चार युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी युवक बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लांबाहरिसिंह निवासी सोनू माली, मुकेश माली, दिनेश माली और चालक विजेश खटीक मनोहरपुरा (बोराडा, अजमेर) से सांवर-केकड़ी में एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार मालिक सोनू माली वाहन में सीएनजी भरवाने के लिए मालपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इंदोली मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइड में चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सडक़ किनारे घसीटते हुए गड्ढे में जा गिरी और वहीं रुक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चारों घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से मालपुरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, कार मालिक के परिवार में बुआ जी के माहिरा कार्यक्रम के चलते अभी तक इस मामले में लांबाहरिसिंह पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।