मालपुरा (सच्चा सागर)। दिल्ली के उत्तम नगर में हिंदू युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में मालपुरा में हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। हिंदू समरसता मंच मालपुरा के तत्वावधान में समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी मालपुरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 4 मार्च को दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में जाति विशेष के लोगों द्वारा तरुण खटीक पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर देश-विदेश में भी विरोध जताया जा रहा है और समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए ऐसे अपराधों पर सख्त रोक लगाने की भी मांग की गई। ज्ञापन में मृतक तरुण खटीक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।