निवाई । शहर की दीनदयाल कॉलोनी से श्याम मंदिर तक फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। चंग की थाप और श्याम भजनों पर नाचते-झूमते श्रद्धालु हाथों में श्याम ध्वज निशान थामे श्याम मंदिर पहुँचे। निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शिप्रा जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस यात्रा में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा दीनदयाल कॉलोनी से रवाना होकर झिलाय रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुँची। पूरे रास्ते भक्त रंग-गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे लगाते रहे। मंदिर पहुँचने पर मंदिर समिति द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात पंडित विष्णु शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम को निशान अर्पित करवाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कविता, कृष्णा, आशा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, नीलम, प्रिंस, पंकज, ममता, कनिका खंडेलवाल, अजय जैन, रवि अग्रवाल, नरोत्तम अग्रवाल, हीरू, सौरभ, मुरारी, मनीष, कुलदीप, कानू, मोनू, रामचरण विजय और ओम टेलर सहित सैकड़ों श्याम भक्त मौजूद रहे।
(सच्चा सागर) भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा
0
