(सच्चा सागर) जिला कलेक्टर ने उपखंड, उपकोष एवं पंचायत समिति कार्यालय का किया निरीक्षण

निवाई । जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल गुरुवार को निवाई दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने उपखंड, उपकोष एवं पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी शाखाओं में जाकर संबंधित कार्मिकों से सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उपखंड अधिकारी प्रीति मीना को पेंडेंसी समाप्त करने एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध सीमा में पात्र व्यक्तियों को देने के निर्देश दिए।           



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने