टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए समाजसेवी की ओर से व्हीलचेयर भेंट की है। समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर समाजसेवी आदिल आलम की ओर से राजकीय उप जिला अस्पताल को एक व्हीलचेयर भेंट की गई। यह व्हीलचेयर अपने माता-पिता मरहूम जनाब अब्दुल गनी अंसारी एवं मरहूमा मुमताज बेगम की याद में अस्पताल प्रशासन को सप्रेम समर्पित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी आदिल आलम ने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा दी। उसी प्रेरणा से मरीजों की सुविधा के लिए यह छोटा सा योगदान अस्पताल को दिया गया है। अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेंद्र गुर्जर ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्हीलचेयर अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
समाजसेवी ने उप जिला अस्पताल को भेंट की व्हीलचेयर
0
