भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक उत्सव का शुभारंभ

200 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग, आज भजन संध्या व कल छप्पन भोग झांकी 

- विशाल सैनी

टोंक (सच्चा सागर)। पुरानी टोंक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के पदाधिकारी महेंद्र सैनी ने बताया कि उत्सव की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से की गई।  

भक्ति भाव से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा मोदी की चौकी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रवाना हुई, जिसमें करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों पर झूमते-गाते हुए चल रही थीं। यात्रा बरखड़ा बाबा, पटेल सर्कल, घंटाघर होते हुए पंचकुईया दरवाजा मार्ग से होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची।  

आज भजन संध्या, कल छप्पन भोग झांकी

महेंद्र सैनी ने बताया कि रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई जाएगी, जिसमें ठाकुरजी को 56 प्रकार के व्यंजन और मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाएगा। कलश यात्रा में चौथमल बूच्या, रूपचंद सैनी, विशाल सैनी, रामफूल सैनी, राहुल सैनी, टिंकू सैनी, लोकेश सैनी, सुरेश सैनी, बाबूलाल हलसोरा, बालूराम ढिकल्या, चेतन नगर वाले, राजेश सैनी, हेमन्त सैनी सहित माली समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।        


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने