जिले में लहराया शिव पब्लिक स्कूल का परचम, अक्षरा गुर्जर बनी टॉपर

- विशाल सैनी

टोंक (सच्चा सागर)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शिव पब्लिक स्कूल, सरोली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय की छात्रा अक्षरा गुर्जर ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है और विजय उत्सव के दौरान अक्षरा को स्कूटी व लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लक्की मीणा (96.17 प्रतिशत), जितेंद्र बैरवा (96.00प्रतिशत) सहित तीन विद्यार्थियों ने 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं छह विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। इसके अलावा 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रमुख विद्यार्थियों में हिमांशु चौधरी, अक्षय चौधरी, लक्की बराला, अजय जाट, अंजली चौधरी, मुस्कान कंवर, गोविंद सैनी, संदीप गुर्जर, विशाल बैरवा और अंकित सैनी शामिल हैं। इस अवसर पर निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका मुँह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य घासीलाल बलाई ने जानकारी दी कि इस वर्ष 32 विद्यार्थियों का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है। साथ ही पांच विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड में चयन भी हुआ है।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने