लांबाहरिसिंह में दो दिवसीय शिविर शुरू, पहले दिन 117 किसानों की बनी फार्मर आईडी


लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)।
मालपुरा तहसील की जमाबंदी ऑनलाइन होने के साथ ही अब किसानों की  फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार से लांबाहरिसिंह नगर पालिका सभागार में दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर के पहले दिन गिरदावर राजकुमार जोया तथा पटवारी चैनाराम मेधवाल और ओमप्रकाश चौधरी की टीम ने किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया। पहले दिन कुल 117 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई, जिनमें लांबाहरिसिंह के 83 तथा गुलगांव-बिलेडा के 34 किसान शामिल रहे। हालांकि पोर्टल की साइट धीमी चलने के कारण कई किसानों को काफी देर तक बैठकर इंतजार भी करना पड़ा।  शिविर में गिरदावर राजकुमार जोया, पटवारी चैनाराम मेधवाल, गुलगांव पटवारी ओमप्रकाश चौधरी तथा कृषि पर्यवेक्षक भवरलाल चौधरी की टीम किसानों की फार्मर आईडी बना रही है। यह शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा। पटवारी ओमप्रकाश चौधरी ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे मंगलवार को आयोजित शिविर में अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें और समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने