टोंक पत्थरबाजी मामला विधानसभा में गूंजा, विधायक रामसहाय वर्मा ने उठाया मुद्दा

निवाई (सच्चा सागर)। निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने राजस्थान विधानसभा में टोंक में 6 मार्च को हुई पत्थरबाज़ी और दो समुदायों के बीच बने तनाव के मामले को पूरक प्रश्न के माध्यम से उठाया। विधायक ने कहा कि इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाह सिंह बेढ़म ने बताया कि मामले में थाना पुरानी टोंक में मुकदमा नंबर 28/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा 170 बीएनएस के तहत सात व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। विधानसभा में विधायक ने टोंक में उपद्रव करने वालो पर वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाए तथा मुद्दा उठाते हुए अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा। विधायक रामसहाय वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पात्र गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि एक दर्जन से अधिक  गांवों में ग्रामीणों को सडक़, पानी और प्रधानमंत्री आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में सर्वे करवाकर 250 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने