निवाई (सच्चा सागर)। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट परिणामों के उपलक्ष्य में टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र तन्मय कुमार लोधी ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चंद्रमोहन रैगर ने 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही गणित विषय में शानदार 100/100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। तृतीय स्थान पर वंश जोशी ने 86.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सभी मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बोर्ड परीक्षा प्रभारी गिर्राज मीना ने बताया कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपाचार्य ममता भण्डारी, गौरीशंकर चौधरी, किरण शर्मा, संजय व्यास ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।