नीलकंठ महादेव मंदिर में हुई महाआरती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- आमीन खान
चाकसू (सच्चा सागर)। रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को चाकसू कस्बे में राम नवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर भर में रामभक्ति और उत्साह का अद्भुत समागम देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ गणेशपुरी धाम से हुआ, जहां महंत राजेन्द्र पूरी महाराज, क्षेत्रीय विधायक रामावतार बैरवा,कैलाश शर्मा पूर्व कर्षि मंडी अध्यक्ष ने भगवान श्रीराम की आरती के बाद गाजे-बाजे के साथ यात्रा रवाना किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—कोटखावदा मोड़, इंदिरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा, सब्जी मंडी, गांधी स्मारक रोड, फागी मोड़ व टोंक रोड से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। तहसील चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर पर विशेष आरती व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। नीलकंठ महादेव मंदिर में भव्य महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की रीति-नीति, धार्मिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी, गौ-रक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, इसलिए युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं, संस्कृति, सेवा और संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुडक़र कार्य करना चाहिए। साथ ही महिलाओं की सहभागिता, बाल संस्कार केंद्रों की स्थापना, ग्राम विकास व आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर भी उन्होंने प्रेरक बातों से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भारत माता, बजरंगबली व अन्य धार्मिक झांकियों के अलावा डीजे, भक्ति संगीत, भगवा ध्वजों और सजे हुए रथों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाएं, बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। महाआरती के पश्चात रामनवमी महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण खण्डेलवाल ने पधारे हुए राम भक्तो का धन्यवाद ज्ञापित किया। विशाल शोभायात्रा में महेश शर्मा प्रखंड अध्यक्ष विहिप, केशव गौतम जिला मिलन प्रमुख, बलराम शर्मा, रमेश साहू प्रखंड मंत्री, नवीन खंडेलवाल प्रखंड मिलन प्रमुख, मोहित अग्रवाल, सुनील शर्मा नगर मिलन प्रमुख, अक्षय शर्मा प्रखंड संयोजक, रामराज गौतम जिला कार्यकारिणी सदस्य, अर्पित अग्रवाल ने नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों, व्यापार मंडल और युवाओं की टीमों ने व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं के लिए जलपान, पेयजल व छाया की सुविधा सुनिश्चित की। समूचा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्सवमय वातावरण में संपन्न हुआ। शौभायात्रा में कौशल वाल्मीकि प्रखंड सह संयोजक, महेश शर्मा, विनोद राजोरिया, कृष्ण बिहारी शर्मा, आशीष गुप्ता पार्षद, दिनेश शर्मा पार्षद, गिरिराज बैरवा, लाला राम जादम सहित सभी हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
