रानोली । फागी के समेलिया गांव में मांसी नंदी किराने स्थिति द्वारकाधीश मंदिर परिसर में फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। मेले में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मेले में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर क्षेत्र में कुशलता की कामना की साथ ही मेले राजस्थान की परंपरा है। राजस्थानी कलाकारों का होंसला बढ़ाते नजर आए। उपमुख्यमंत्री आम गायक कलाकार की तरह मंजीर बजाते हुए राजस्थानी लोग गीत गाए साथ ही पार्टी के साथ नाचते तालियां बजाते हुए पार्टी का होंसला बढ़ाते हुए नजर आए मेला समिति द्वारा उपमुख्यमंत्री का राजस्थानी पगड़ी बांधकर माला पहनाकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा प्रेम बढ़ता है। भगवान के दर्शन होते हैं। मेले में सोशल मीडिया इन्फेलुयर खुशी चौधरी राजेंद्र फागी ने नशा मुक्ति अभियान चलाया गांव में नशामुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली। साथ ही मेले में आए लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। खुशी चौधरी ने मोबाइल में भी नशा है, इसलिए मोबाइल के अत्याधुनिक प्रयोग से बचें। मोबाइल 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। इस अवसर पंचायत समिति प्रधान रमा देवी चौधरी, प्रशासन अनिता चौधरी, पंडित मनोज कुमार शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर, मेला प्रभारी सत्येंद्र जैन, भगवान, हनुमान सिंह, कालूराम सेन आदि मौजूद रहे।
(सच्चा सागर) फूलडोल मेले में उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री ने समेलिया मेले की शिरकत
0
